मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश अनुसार मां तुझे प्रणाम योजना के दल को पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा के द्वारा युवको को प्रोत्साहित करते हुए हरी झंडी दिखाकर दल को मुरैना के लिए दल प्रभारी श्री नीरज सिंह बघेल ग्रामीण युवा समन्वयक अटेर के साथ रवाना किया।

यह दल मुरैना से चंबल संभाग का दल बनकर भोपाल पहुंचेगा वहां से शौर्य स्मारक, भोजपुर, भीमबेठिका से होते हुए पचमढ़ी पहुंचेगा।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा युवाओं से परिचय प्राप्त कर सभी चयनित युवको को प्रोत्साहित किया एवं भ्रमण यात्रा से लौटकर अपने अनुभवों को अपने साथी दोस्त एवं परिजनों के साथ साझा करने को कहा इस मौके पर जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी श्री अजीम खान एवं जिला खेल प्रशिक्षक श्री संजय पंकज, श्री बलराम सोनी, ग्रामीण युवा समन्वयक भिंड साधना तोमर एवं श्री शिव शंकर रावत उपस्थित रहे।