आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के अंतर्गत एमपीटास (MPTAASC) पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस संबंध में जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में विद्यार्थियों से संबंधित डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

साथ ही, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने से वंचित रह गए समस्त पात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 तक एमपीटास पोर्टल पर अपना नवीन अथवा नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हो सके।