रेलवे द्वारा सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस (मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का संचालन दिनांक 02.10.26 को एवं दिनांक 03.10.2026 से नियमित रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09103, सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.26, शुक्रवार को सूरत से 10.00 बजे रवाना होकर 17.40 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी।
उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा की समय-सारणी:-
इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में वंदे भारत रैक के 08 डिब्बे होगे।
यह रेलसेवा नियमित गाडी संख्या 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
गाडी संख्या 26903, सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सूरत से दिनांक 04.10.26 से (मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन) 06.10 बजे रवाना होकर 13.40 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26904, उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा उदयपुर सिटी से दिनांक 03.10.26 से (मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन) 15.35 बजे रवाना होकर 23.00 सूरत पहुँचेगी।
नियमित रेलसेवा की समय-सारणी:-
इस नियमित रेलसेवा में वंदे भारत रैक के 08 डिब्बे होगे।
नोटः- गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत रेलसेवा का संचालन दिनांक 02.10.26 से बंद किया जा रहा है।





