रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मण्डीदीप में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने उद्यमियों के साथ उद्यम संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने, उद्योगों के विस्तार तथा नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। संवाद के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने और औद्योगिक क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर उद्यमियों के विचार एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र के विकास को गति मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर मण्डीदीप इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के उद्यमी उपस्थित रहे।
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर बढ़ाने पर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने उद्यमियों से किया संवाद
झटपट खबर डेस्क · रायसेन · 6 नवंबर 2026 · 2 मिनट

