सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनो का भारत गतिविधि के तहत पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में चित्रकलां एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी के मुख्य आतिथ्य में मेरे सपनों के भारत में राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरण समोराह सम्पन्न हुआ। जिसमें प्राचार्य श्री एमएल गर्ग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया एवं छात्राओं को प्रथम द्वितीय, तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया पुरुस्कार वितरण में विद्यालय की छात्राएं एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





