सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत रविवार को मंगलम वृद्धाश्रम शिवपुरी में एक विशेष सम्मान एवं राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठ नागरिकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आदरपूर्वक सम्मान किया गया तथा उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
वृद्धजनों को 63 सहायक उपकरण एवं सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को वितरित किए गए उपहार आयोजन के दौरान वृद्धजनों की दैनिक दिनचर्या को सुगम बनाने हेतु कुल 63 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें वृद्धाश्रम के 22 वृद्धजनों को उनकी शारीरिक आवश्यकता के अनुसार विशेष सहायक उपकरण सौंपे गए।
इसी क्रम में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित अंतर पीढ़ीगत जुड़ाव कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस पहल के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच आत्मीय संवाद तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे नई और पुरानी पीढ़ी के मध्य भावनात्मक जुड़ाव सुदृढ़ हुआ। इस अवसर पर 40 सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक न्याय विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में वृद्धजन और बच्चे मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


