कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में ‘देवों की धरा - आगर मालवा’ पुस्तक का विमोचन किया। यह संकलन सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामेश्वर कारपेंटर, आगर द्वारा तैयार किया गया है। पर्यटन परिपथ पर निरंतर अग्रसर ‘पर्यटन परिपथ पर निरंतर अग्रसर - देवों की धरा आगर मालवा’ नामक इस सचित्र 36 पेज की धार्मिक पर्यटन पुस्तक में आगर जिले के पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों के संबंध में जानकारी संकलित की गई है। पुस्तक में धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही यह भी बताने का प्रयास किया गया है कि पर्यटक वहाँ कैसे पहुँच सकें।
मुख्य उद्देश्य - जानकारी जन-जन तक पहुँचे इस संकलन का मुख्य उद्देश्य आगर जिले के प्राकृतिक, धार्मिक स्थानों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग यहाँ पहुँचकर इन स्थानों के बारे में जान सकें। गुरुदेव की प्रेरणा और दस वर्ष बाद दूसरा संकलन श्री रामेश्वर कारपेंटर ने बताया कि परम् पूज्य गुरुदेव त्यागी रामस्वरूप दास जी की निरंतर प्रेरणा मिलती रही है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2016 में संकलित पुस्तक ‘मालवा का चित्रकूट - आगर मालवा’ के बाद लगभग दस वर्षों बाद, तीन माह तक लगातार जिले का भ्रमण करने के बाद इस पुस्तक को तैयार किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक आगर जिले के पर्यटन-धार्मिक स्थलों के बारे में पर्यटकों को महत्वपूर्ण जानकारी देने का कुछ हद तक प्रयास अवश्य करेगी।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने श्री रामेश्वर कारपेंटर को बधाई देते हुए कहा कि यह संकलन जिले के पर्यटन को नई पहचान देगा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका सिद्ध होगा।


