मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए आलीराजपुर जिले को कुल 156 बर्थ आवंटित किए गए हैं। संशोधित कार्यक्रम अनुसार यात्रा 02 दिसंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी।

यात्रा के लिए आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।