कर्मयोगी भारत’ द्वारा निर्धारित स्टेट रैंकिंग फ्रेमवर्क में मध्यप्रदेश 60.45 कंपोजिट स्कोर के साथ कैटेगरी- C राज्यों में देश में तीसरे स्थान पर है। राज्य की राष्ट्रीय रैंकिंग में और अधिक सुधार लाने तथा शत-प्रतिशत सक्रियता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग एवं संभागीय कार्यालय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से कोर्स पूर्ण करने और पोर्टल पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अखिल भारतीय रैंकिंग में सुधार हेतु प्रतिमाह न्यूनतम 01 घंटे का प्रशिक्षण
समस्त विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग के सभी पंजीकृत iGOT यूजर्स द्वारा प्रतिमाह कम-से-कम 01 घंटे का iGOT प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे राज्य की राष्ट्रीय रैंकिग में शीर्ष स्थान प्राप्त हो सके।
प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों को गोपनीय चरित्रावली ( ACR/APAR) में संमिलित किया जाना
प्रत्येक लोकसेवक द्वारा iGOT पोर्टल से प्राप्त किए जाने वाले प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों एवं कोर्स पूर्ण करने की संख्या को उनकी वार्षिक गोपनीय चरित्रावली ( ACR/APAR) में अनिवार्य रूप से अंकित/ सम्मिलित किया जावे।
अनिवार्य AI (Artificial Intelligence) कोर्स एवं 15 घंटे का प्रशिक्षण
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक लोकसेवक द्वारा न्यूनतम 01 ए.आई. ( AI) कोर्स तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित कम से कम 15 घंटे के कोर्स 31 मार्च 2027 तक हर हाल में पूर्ण कराए जाएं।
सामूहिक कार्यशालाएं एवं तकनीकी सहयोग
जिन कार्यालयों या तृतीय/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा अभी तक एक भी कोर्स नहीं किया गया है. उनके लिए कार्यालय स्तर पर सामूहिक प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जावें तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला ई-दक्ष केंद्र / NIC दमोह से तकनीकी सहयोग लिया जावे।
जिला नोडल अधिकारी iGOT ने बताया कि आगामी संभागीय राजस्व एवं प्रशासनिक समीक्षा बैठकों में iGOT पोर्टल पर विभागवार प्रगति, रैंकिंग की स्थिति तथा ACR में प्रशिक्षण प्रविष्टि के बिंदुओं की गहन समीक्षा की जाएगी। अत: समस्त विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अमले से शत-प्रतिशत अनुपालन करायें।




