शासन की मंशा है कि प्रदेश के हर एक बेरोजगार को रोजगार मिले। इसके साथ ही प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को भी स्व रोजगार प्राप्त हो सके, इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से महिलाएं जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है, और समाज में नाम कर रही है।
साथ ही उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव भी हो रही है। इन्हीं हितग्राहियों में देवास जिले के टोंकखुर्द विकासखंड के ग्राम इकलेरा की श्रीमती मधुकांता पाटीदार है, जो कि स्व सहायता समूह से जुड़ी। स्व सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आएं हैं। उन्होंने के माध्यम से ऋण लेकर कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाया। जिससे आज वे अच्छी कमाई कर रही है।
साथ ही क्षेत्र की महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है और वे आज दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। आजीविका मिशन द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय आभार व्यक्त कर रही है।
समूह के माध्यम से लिए ऋण से अब प्रतिवर्ष डेढ़ लाख रुपए से अधिक की कर रही आय अर्जित
हितग्राही श्रीमती मधुकांता पाटीदार ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे एक साधारण गृहणी थी। परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने कुछ नया करने का संकल्प लिया। वर्ष 2019 में आजीविका मिशन के जय महाकाल स्वयं सहायता समूह जुड़ी तथा उसकी सदस्य बनी। वे बताती हैं कि समूह से जुड़ने के पश्चात ऋण लिया और ऋण से खेती के कार्य उपयोग किया, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हुई।
उन्होंने बताया कि अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने समूह के माध्यम से 1 लाख 10 हजार रुपए का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग उन्होंने केवल एक क्षेत्र में न करके, जोखिम को कम करने के लिए तीन अलग-अलग आजीविका गतिविधियों में किया। इस राशि का उपयोग कृषि में आधुनिक तकनीकों और उन्नत बीजों का उपयोग कर फसल उत्पादन को बढ़ावा दिया।
साथ ही गांव में ही स्वयं की एक जनरल स्टोर (किराना दुकान) स्थापित की, जिससे परिवार को प्रतिदिन नकद आय प्राप्त होने लगी। दुधारू पशु खरीदकर दुग्ध उत्पादन का कार्य शुरू किया, जिससे दूध बिक्री के जरिए नियमित आय सुनिश्चित हुई। आज वे विभिन्न कार्यों के माध्यम सालाना करीब 01 लाख 70 हजार रुपए की आय अर्जित कर रही है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जनरल स्टोर को और बढ़ाया
हितग्राही श्रीमती मधुकांता पाटीदार ने बताया कि अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तार देने के लिए सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लिया। इस योजना से उन्होंने अपने जनरल स्टोर में स्टॉक बढ़ाने और कृषि उपकरणों की व्यवस्था के लिए लिया। जिससे उनकी आय में और बढ़ोत्तरी हो रही है।
इन सभी त्रिकोणीय प्रयासों (कृषि, किराना दुकान, पशुपालन) और अन्य योजनाओं के कुशल समन्वय के चलते उनके परिवार की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनकी कुल वार्षिक आय बढ़कर 1,70,000 रुपए हो चुकी है। वह अब न सिर्फ अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में भी सक्षम हैं।
इसके पश्चात उन्होंने समूह के माध्यम 2 लाख रुपए से अधिक का ऋण लिया, जिससे उन्होंने पशुपालन एवं कृषि कार्य और बढ़ाया। इसके साथ ही वे आजीविका मिशन अन्य गतिविधियों का संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़कर जैविक खेती को बढावा दिया जा रहा हैं एवं ग्राम की अन्य महिलाओं को भी जैविक खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का भी लाभ मिल रहा है। वे शासन के महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त कर रही है।




