देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से गुजरात के वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश यात्रा का बुधवार रात्रि तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के तेंदूखेड़ा पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर एवं सेवा यात्रियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया और सेवा यात्रियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। यात्रा का उद्देश्य सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। वाराणसी से प्रारंभ होकर वड़नगर तक पहुंचने वाली यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए नागरिकों को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने का संदेश दे रही है।
तेंदूखेड़ा पहुंचने पर विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने सेवा यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं से भी संवाद कर उनकी उपलब्धियों एवं अनुभवों की जानकारी ली। कार्यक्रम में युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।






