मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘ सेवा मेरा योगदान ’ अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में आयोजित बैठक में सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों, उनके स्वरूप तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने के संबंध में जानकारी दी।
नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर ने साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार एवं उनके घटित होने के तरीकों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री श्याम दलवी, श्रीमती वर्षा खुरसंगे, श्रीमती कीर्ति घागरे, श्री प्रवीण साहू, श्री मंगेश गजभिए सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।






