प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त वितरण 30 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त का वितरण कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा 30 अक्टूबर को बनासकांठा, गुजरात से किया जायेगा। किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त वितरण दिवस को देश में पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
इस संबंध में कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहपुर एवं ब्लाक स्तर पर सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस आयोजित कार्यक्रम में विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला व ब्लाक स्तर पर आमंत्रित किया जाये। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर/ बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए https:/ pmindiawebcast.nic.in लिंक का उपयोग किया जा सकता है।

