जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल-जल योजना ग्रामीण परिवारों के लिए सुविधा और राहत का माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से घर तक नल कनेक्शन पहुंचने से ग्राम मोरघट, जिला पांढुर्णा निवासी श्री जयसिंग कुमरे को पेयजल की समस्या से राहत मिली है। श्री कुमरे बताते हैं कि “पहले पानी के लिए काफी परेशानी होती थी। पानी की व्यवस्था करने में समय और मेहनत लगती थी।

जब से घर में नल-जल योजना के तहत नल कनेक्शन लगा है, तब से पानी को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई है।” उन्होंने बताया कि घर तक नल के माध्यम से पानी उपलब्ध होने से परिवार के दैनिक कार्यों में काफी सुविधा हुई है। अब पानी की व्यवस्था के लिए पहले की तरह परेशान नहीं होना पड़ता।

नल से पानी मिलने के कारण समय की बचत होने के साथ परिवार को स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी मिल रही है।

श्री कुमरे ने नल-जल योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर तक पानी पहुंचने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई है और परिवार को बड़ी सुविधा मिली है।

जल जीवन मिशन के माध्यम से ‘हर घर नल से जल’ का संकल्प ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधा, समय की बचत और बेहतर पेयजल उपलब्धता के रूप में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।