सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका शहडोल की टीम द्वारा मोहनराम तालाब परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका की टीम एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।




