सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षा विभाग के 153 पात्र लोक सेवकों को क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल निर्देशानुसार पात्र कर्मचारियों के क्रमोन्नति संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, प्रथम क्रमोन्नति के लिए 32, द्वितीय क्रमोन्नति के लिए 3 तथा चतुर्थ क्रमोन्नति के लिए 118 लोक सेवक पात्र पाए गए हैं। इस प्रकार कुल 153 पात्र लोक सेवकों को सेवा संबंधी लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की गई है।
इस पहल का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार सेवा अवधि के आधार पर मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराना तथा उनके कल्याण को प्राथमिकता देना है। इससे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और कर्मचारी हितों के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत की गई यह पहल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से पात्र लोक सेवकों को नियमानुसार सेवा संबंधी लाभ प्राप्त होंगे।

