मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार धार जिले में द्वितीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यों के संबंध में आवश्यक सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आर.पी. मीना द्वारा आपदा के दौरान सावधानियों तथा बचाव कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में आग के विभिन्न प्रकार, अग्नि त्रिकोण, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग तथा अग्नि सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान सतर्कता बरतने, उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने तथा सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर युवा आपदा मित्रों को आपदा की स्थिति में तत्परता, संयम और सावधानी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता करने तथा जन-धन की सुरक्षा में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। सात दिवसीय यह प्रशिक्षण युवाओं की आपदा प्रबंधन क्षमता विकसित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
राजस्व
धार में द्वितीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभअपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
झटपट खबर डेस्क · धार · 23 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट






