सुझाव एवं दावा आपत्ति 30 सितंबर तक आमंत्रित
उमरिया 21 सितंबर - माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित की जाने वाली वर्ष 2026-27 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा के लिए जिले में कुल 47 परीक्षा केन्द्र बनाये जाऐगे।
जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों के संबंध में यदि किसी पालक,छात्र-छात्रा, शिक्षक अथवा अन्य नागरिक को किसी भी प्रकार का सुझाव या दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है तो वह 30 सितंबर तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अथवा विकासखंड शिक्षा अधिकारी करकेली,पाली, मानपुर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त दावा, आपत्ति एवं सुझाव पर कोई विचार नही किया जावेगा।
समस्त परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति एवं मण्डल द्वारा जारी मापदण्डों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जायेेगा।



