स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिले के जनपद पंचायत जैतहरी, अनूपपुर, कोतमा एवं पुष्पराजगढ़ के विभिन्न विद्यालयों सहित ग्राम पंचायत स्तर पर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन मे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रावधानों के संबंध में जन जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सांदिपनी विद्यालय खूंटा टोला सहित विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत महुदा, कोलमी,चोरभटी, दुधमनिया,बदरा, पचखुरा,भेलमा, कोठी, देवरी, करपा, गुलीडांड, पपरौड़ी, खोलाड़ी,बिजौरी टकहुली, चिल्हारी आदि ग्राम मे चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण का प्रदर्शन एवं जन जागरूकता के बारे में डेमो दिखाया गया स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई तथा उन्हें स्वच्छता के संबंध में प्रेरित किया गया इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

विभिन्न स्थानों पर उन्मुखीकरण कार्यशाला जन जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया गया।