राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी श्री महेंद्र कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी श्री कपिल वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रभावी निर्देशन में 14 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे न्यायोत्सव, विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत 15 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, बड़वानी में मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन/वॉकथॉन को रवाना कर किया गया। मैराथन/वॉकथॉन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर करंज चौराहा से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुवे पुनः जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से आमजन को विधिक जागरूकता, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकारों निशुल्क हेल्प लाइन नंबर 15100 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों,जन जातीय कार्य विभाग के शिक्षक विद्यार्थी शिव कुंज योग ग्रुप साई हॉस्पिटल जीवन ग्रुप योगेश्वर लॉ कॉलेज पिपलाज के विद्यार्थी सुप्रभात ग्रुप विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश लीलाधर सोलंकी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी श्री कपिल वर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश श्रीमती रेखा चंद्रवंशी प्रथम जिला न्यायाधीश श्री चंदन सिंह चौहान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित शर्मा मजिस्ट्रेट श्री अमूल माडलोई मजिस्ट्रेट महेंद्र रावत, सुश्री राजश्री भार्गव, पुष्पेंद भार्गव अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल सहित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोहनलाल पाटीदार अधिवक्ता गण शिवपाल सिसोदिया दीपक चौहान बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, प्रतिनिधिगण, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं विधि के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाना, नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी श्री महेंद्र कुमार जैन द्वारा मैराथन/वॉकथॉन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय आये विजेताओं शिल्ड एवं अन्य ग्रुप को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया




