जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान आमखो, ग्वालियर द्वारा ‘आयुर्वेद चल स्वास्थ्य रक्षण कार्यक्रम 2026-27’ के अंतर्गत चयनित स्थलों पर ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सके।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि माह नवंबर 2026 में आयोजित होने वाले निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविरों में 16 नवंबर को ग्राम-खोरधार, झिरी रोड, 17 नवंबर को ग्राम-गूबरीपुरा, झिरी रोड, 18 नवंबर को ग्राम-मनपुरा पिछोर, 19 नवंबर को ग्राम-भौंती पिछोर, 20 नवंबर को ग्राम-रामनगर नरवर तथा 21 नवंबर को ग्राम-सिरसौद, करैरा में आयोजित किए जाएगें।
जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाएं।

