भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस मौके पर गोदाम के आंतरिक एवं बाह्य परिसर की व्यवस्थाओं सहित विभिन्न पंजियों का अवलोकन भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे, जिला कोषालय अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक उमाशंकर दुबे भी उपस्थित रहे। राजनैतिक दल से चौधरी एस.बी. रमन, प्रदीप मजूमदार, राजबहादुर पटेल एवं राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित हुए। निरीक्षण में पाया गया कि वेयरहाउस में 1946 बैलेट यूनिट, 1311 कंट्रोल यूनिट एवं 1352 वीवीपैट उपलब्ध है।