जिला पंचायत की सामान्‍य प्रशासन समिति की बैठक 23 सितम्‍बर को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। पूर्व में इस बैठक का समय दोपहर 01 बजे निर्धारित था। इसे संशोधित कर दोपहर 12 बजे किया गया है।

इसी प्रकार 24 सितम्‍बर को जिला पंचायत की सामान्‍य सभा की बैठक दोपहर 02 बजे से जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्‍वार की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। पूर्व में सामान्‍य सभा की बैठक का समय दोपहर 01 बजे निर्धारित था, जिसे संशोधित कर दोपहर 02 बजे किया गया है।

जिला पंचायत के सभी सदस्‍यों एवं सामान्‍य प्रशासन समिति के सदस्‍यों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।