मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान संचालनालय अंतर्गत स्थापित श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा आयोजित भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति अंतर्गत श्योपुर जिले के तीन विद्यार्थी चयनित हुए है, जिन्हें कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 01 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एक-एक लाख रूपये की पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। जिले के जिन तीन प्रतिभागियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है, उनमें श्री समीर चौरसिया शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर निवासी पंडित पाडा श्योपुर, श्री श्याम सारस्वत किड्ज कार्नर स्कूल निवासी अर्रोदा तहसील विजयपुर तथा श्री अभिमान गुर्जर शासकीय हाईस्कूल रायपुरा निवासी ग्राम रूपनगर श्योपुर शामिल है।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन गत 23 अक्टूबर को भोपाल में लॉटरी के माध्यम से किया गया, जिसके माध्यम से विद्यालय स्तर एवं महाविद्यालय स्तर के 51-51 विजेताओं को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसी क्रम में श्योपुर जिले के विद्यालय स्तर के तीन प्रतिभागी भी चयनित हुए है।