कहानी सेवा की के तहत ग्राम भेलौन, तहसील खुरई, जिला सागर निवासी सालक राम के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और राहत का माध्यम बनी है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्राप्त हुआ है। आवास मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है। सालक राम बताते हैं कि आवास का लाभ मिलना उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पक्का मकान मिलने से परिवार को बेहतर एवं सुविधाजनक जीवन-यापन का अवसर मिला है। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में रह सकेंगे और भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि शासन की आवास योजना के माध्यम से प्राप्त यह लाभ उनके परिवार के लिए बड़ी सहायता है। आवास की सुविधा मिलने से परिवार की वर्षों पुरानी आवश्यकता पूरी हुई है और उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।
आवास का लाभ प्राप्त होने पर सालक राम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस सहायता के लिए उनके बहुत शुक्रगुजार हैं।

