कहानी सेवा की के तहत ग्राम पंचायत तलापार, तहसील खुरई निवासी के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना नई उम्मीद लेकर आई है। शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास एवं शौचालय का लाभ प्राप्त हुआ है। पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत की सुविधा मिली है। वहीं, शौचालय की सुविधा से स्वच्छता और बेहतर जीवन-यापन की दिशा में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।

इन सुविधाओं से परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होने के साथ जीवन में सुरक्षा और सुविधा बढ़ी है। लाभार्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का घर और शौचालय मिलना उनके परिवार के लिए बड़ी खुशी और राहत की बात है। शासन की इस जनकल्याणकारी पहल से उनके परिवार को बेहतर एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है।

योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।