कहानी सेवा की के तहत ग्राम खजरा हरचंद, तहसील खुरई, जिला सागर निवासी बिहारी लाल प्रजापति के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के आवास का सपना साकार हुआ है। उन्हें शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुटी (आवास) का लाभ प्राप्त हुआ है।

बिहारी लाल प्रजापति बताते हैं कि पहले उनका मकान कच्चा था, जिसके कारण परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कच्चे मकान की जगह अब उनका पक्का मकान बन गया है। आवास का लाभ मिलने से परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है तथा जीवन-यापन में सुविधा बढ़ी है।

पक्का आवास मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। बिहारी लाल प्रजापति का कहना है कि शासन की इस योजना से उनकी आवास संबंधी आवश्यकता पूरी हुई है और परिवार को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण में रहने का अवसर मिला है।

योजना का लाभ प्राप्त होने पर बिहारी लाल प्रजापति ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।