पन्ना जिले के किसान आगामी 29 अक्टूबर तक स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लॉटरी प्रक्रिया 30 अक्टूबर को संपादित की जाएगी। इसके लिए धरोहर राशि 3,500 रुपए निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से सहायक कृषि यंत्री, पन्ना के नाम निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। सहायक कृषि यंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम यंत्र कम्बाइन हार्वेस्टर के साथ लगता है, जो हार्वेस्टर से कटाई उपरांत खेत में बचे फसल अवशेषों को काटकर बारीक कर देता है, जिससे नरवाई या पराली नहीं जलानी पड़ती। जिला प्रशासन द्वारा भी बिना इस यंत्र के हार्वेस्टर संचालन पर रोक लगाई गई है। इसलिए हार्वेस्टर संचालक आवश्यक रूप से यंत्र के लिए आवेदन करें।
सरकारी योजनाएं

