कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं बीज की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए जिला स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। यह दल रबी सीजन 2026-27 के लिए गठित किया गया है।
युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में अडानी सोलर, मुंद्रा सोलर पीव्ही लिमिटेड, कच्छ (गुजरात) द्वारा आगामी 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9.30 बजे से एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार नरवाई या पराली न जलाने और मृदा की उर्वरता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के तत्वाधान में 21 से 25 अक्टूबर तक पांच दिवसीय फसल अवशेष प्रबंधन एवं संरक्षित खेती तकनीक कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
उमरिया 25 अक्टूबर- जिले में कस्टम हायरिंग सेंटर में कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर से संपर्क कर कृषक बंधु नरवाई प्रबंधन में कृषि यंत्रों का उपयोग कर सकते है।
जिले में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा को आयोजित की गई। परीक्षा जिले के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों आयोजित की गई।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता एक नवंबर 2026 को जिला पंचायत सभागार, नरसिंहपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शिवपुरी जिले में 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
पन्ना जिले के किसान आगामी 29 अक्टूबर तक स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लॉटरी प्रक्रिया 30 अक्टूबर को संपादित की जाएगी।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था मेरा युवा भारत केंद्र राजगढ़ की ओर से विकसित भारत युवा संसद 2026-27 के जिला स्तरीय चरण के लिए युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “ एक राष्ट्र, एक चुनाव ” है।
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार धार जिले में द्वितीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दिखाया शानदार प्रदर्शन | खेल मंत्री श्री सारंग ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा— मध्यप्रदेश की टीम की उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत